संदेश

Course structure for all classes

Science Academy Bazar Bhithi It is a pioneer institute of co-education in Saran district. My moto is "the best education in the cheapest cost". Hense we run this institute for poor students.  Why a student come at Science Academy Bazar Bhithi? Because----- For cheapest cost of co-education. A good and calm atmosphere. All subject under a roof Well trained and well educated teachers Seperate teachers for seperate subjet. Quality education in low price Comfortable classrooms Science lab and a huge library Fee Structure for 12th class (I.Sc) Physics.......... 1800/- Chemistry......1800/- Biology............1800/- Math................2000/- English............2000/- grammar+literature Hindi/urdu.....free of cost For all above subject 10% discount ( if you join all above classes.) Fee Structure for 11th class (I.Sc) Physics.......... 1800/- Chemistry......1800/- Biology............1800/- Math................2000/- English............20...

नियंत्रण एवं समन्वय

चित्र
पाठ 5. नियंत्रण एवं समन्वय जीवविज्ञान वर्ग 10 के ch5 के महत्वपूर्ण प्रश्न Q1. नियंत्रण एवं समन्वय से आप क्या समझते है? Ans:- हमारा शरीर असंख्य कोशिकाओं से बना है। इनकी संरचना एवं कार्य भिन्न भिन्न होते है। इन कार्यों को एक साथ मिलकर तथा आवश्यकता के अनुसार करने की प्रक्रिया को नियंत्रण एवं समन्वय कहते है। दूसरे शब्दों, शरीर के सभी अंगों एवम अंगतंत्रो का तालमेल के साथ कार्य करना ही नियंत्रण एवं समन्वय कहते है। Q2.नियंत्रण एवं समन्वय क्यों जरूरी है? Ans:- जैव कार्यों के सफल संचालन के लिए सभी जीव के अंगों एवं अंगतंत्रो का समन्वय तथा नियंत्रण जरूरी है। Q3.सजीवों में नियंत्रण एवं समन्वय कितने प्रकार से होता है? Ans:- सजीवों में नियंत्रण एवं समन्वय दो प्रकार से होता है:- तंत्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय तथा रासायनिक नियंत्रण एवं समन्वय  पेड़- पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय  केवल रासायनिक होता है जबकि जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय  रासायनिक तथा तंत्रिकीय दोनो होता है। Q4 पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय किस प्रकार  होता है? Ans:- पौधों में नियंत्रण एवं स...

उत्सर्जन

चित्र
Chapter 4, Biology 10th class VVI and Board Model questions for board exam 2021 Q1. उत्सर्जन किसे कहते है? Ans:- जीवों के शरीर से उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन को उत्सर्जन कहते है। Q2. उत्सर्जी पदार्थ किसे कहते है? Ans :- पेड़ पौधों तथा जंतुओं के शरीर मे उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप बने हानिकारक अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जी पदार्थ कहते है। जंतुओं के शरीर मे बननेवाला प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ कार्बन डाई ऑक्साइड , अमोनिया, यूरिया, तथा यूरिक अम्ल है, जबकि पेड़ पौधों के शरीर मे बननेवालाआ प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ गोंद, रेजिन, टैनिन इत्यादि है।  Q3 प्रमुख उत्सर्जी अंग का नाम बतायें। Ans:- मनुष्य तथा समस्त वर्टिब्रेटा उपसंघ के जंतुओं में प्रमुख उत्सर्जी अंग वृक्क अर्थात किडनी होता है। किडनी से सम्बंधित अन्य रचनाये है मूत्रवाहिनी, मूत्राशय,तथा मूत्रमार्ग जो उत्सर्जन में सहायता करती है। Q4.वृक्क के बाहरी संरचना बतायें। Ans :-प्रत्येक मनुष्य में एक जोड़ा वृक्क होता है जो उदरगुहा के पृष्ठीय देहभीति से सटे होते है। प्रत्येक वृक्क ठोस , गहरे-ल...

पदार्थों का परिवहन

चित्र
Chapter 3: Transport of material पदार्थों का परिवहन , 10th class जीवविज्ञान VVI प्रश्न Q1. पदार्थों के परिवहन से क्या समझते है? Ans :-उपयोगी पदार्थों का उनके मूल श्रोतों से शरीर के प्रत्येक कोशिका तक पहुंचाने तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से निकालकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की क्रिया को पदार्थों का परिवहन कहते है। Q2.जीवों में पदार्थों का परिवहन कैसे होता है? Ans:- सरल या एक कोशिकीय जीवो में पदार्थों का परिवहन विसरण (diffusion)  द्वारा होता है जबकि उच्च श्रेणी के जीवों में पदार्थों के परिवहन लिए परिवहन तंत्र होता है। पेड़ पौधों में परिवहन के लिए संवहन बंडल अर्थात जाइलम एवं फ्लोएम होते है। Q3.संवहन बंडल किसे कहते है? Ans:- जाइलम एवं फ्लोएम को सम्मिलित रूप से संवहन बंडल कहा जाता है। पेड़ पौधों में संवहन बंडल द्वारा ही पदार्थों का परिवहन होता है। Q4.जाइलम क्या है? Ans :- जाइलम  एक संवाहक ऊतक है जो पेड़ पौधों में जल तथा खनिज लवण का स्थानांतरण जड़ से पतियों में करता है। यह जल तथा खनिज लवण का स्थानांतरण वाहिकाओं तथा वाहिनिकाओं द्वारा करता है। यह...

Scalar and Vector

Scalar and Vector अदिश और सदिश, Chapter 2 physics,11th class भौतिक राशियों को मुख्यतः दो वर्गों में बंटा गया है:- अदिश राशियाँ (Scalar quantities) सदिश राशियाँ (Vector quantities) अदिश राशियाँ (Scalar quantities):- जिन राशियों को पुर्णतः व्यक्त करने के लिए केवल इनके परिमाण की आवश्यकता होती है उसे अदिश राशियाँ (Scalar quantities) कहते है। जैसे द्रव्यमान, टप, आवेश, समय इत्यादि अदिश राशियों की विशेषताएँ इसमें केवल परिमाण  होता है। इसमें दिशा नही होती है। यदि दिशा होती भी है तो इसका कोई प्रभाव इसपर नही पड़ता है। ये साधारण बीजगणित के नियमों का पालन करता है। इसे व्यक्त करना आसान होता है। सदिश राशियाँ ( Vector quantities):- जिन राशियों को पुर्णतः व्यक्त करने के लिए इनके परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है उसे सदिश राशियाँ (Vector quantities) कहते है। जैसे विस्थापन, वेग, त्वरण, बल, संवेग इत्यादि। सदिश राशियों की विशेषताएँ इसमे परिमाण के साथ साथ दिशा भी होती है। दिशा परिवर्तन का प्रभाव इसपर पड़ता है। ये सामान्य बीजगणित के नियमो का पालन नही करता है बल्...

Respiration श्वसन

चित्र
श्वसन 10th क्लास नोट्स और vvi प्रश्न Q1. श्वसन किसे कहते है? Ans:- वह जैव प्रक्रिया जिससे जीवों में ऊर्जा की उत्पत्ति होती है उसे श्वसन कहते है। इस क्रिया में ऑक्सीजन और ग्लूकोस का उपयोग होता है तथा कार्बन-डाई-ऑक्साइड तथा ATP का निर्माण होता है। Q2. सम्पूर्ण कोशिकीय श्वसन कितने चरणों या अवस्थाओं में पूर्ण होता है? Ans:- सम्पूर्ण कोशिकीय श्वसन दो चरणों मे पूर्ण होता है:- अवायवीय श्वसन:- इस चरण में ऑक्सीजन की आवश्यकता नही होती है तथा इसमें ग्लूकोस का विखंडन पायरुवेट में होता है साथ ही थोड़ी मात्रा में ऊर्जा ATP के रूप में उत्पन्न होती है। वायवीय श्वसन:- इस चरण में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इस चरण में पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण होता है। Q3. किण्वन किसे कहते है? Ans सूक्ष्मजीवों जैसे यीस्ट आदि से उत्पन्न एंजाइम द्वारा बड़े कार्बनिक यौगिकों का छोटे छोटे यौगिकों में तोड़ने की क्रिया को किण्वन कहते है। किण्वन क्रिया द्वारा ही पायरुवेट ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में एथनॉल तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड में बदल जाता है। Q4.पायरुवेट के विखंडन के विभिन्न पथों को आरेख द्वारा दर्शाये ...

History Objectives

वर्ग 10th के लिए इतिहास की महत्वपूर्ण प्रश्न Science Academy Bazar Bhithi 1.        महात्मा गाँधी ने किस पत्र का संपादन किया था ?      उत्तर :- यंग इंडिया 2.        गुटेनबर्ग का जन्म किस देश में हुआ था       उत्तर :- जर्मनी 3.        गुटेनबर्ग ने सर्वप्रथम किस पुस्तक की छपाई की       उत्तर :- बाइबिल 4.        रूसो कहाँ का दार्शनिक था :-      उत्तर :- फ्रांस 5.        विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण की शुरुआत कहाँ हुई :-     उत्तर :-  चीन 6.        वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट कब पास किया गया :-      उत्तर :- 1878 7.        अल हिलाल का संपादन किसने किया :- उत्तर :- मौलाना आजाद 8.        प्राचीन काल में किस स्थल मार्ग से एश...

पोषण : नोट्स

चित्र
जैव प्रक्रम : पोषण चैप्टर 1 , Biology 10th class vvi questions Q1:- जीवों के लिए पोषण क्यों अनिवार्य है? Ans:-  जीवों में जैविक क्रियाओं के संचालन , वृद्धि, टूट-फुट की मरम्मत आदि के ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इन ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जीवों में पोषण आवश्यक है।  Q2:- पतियों को प्रकाश संश्लेशी अंग क्यों कहा जाता है? Ans :-  प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया आदि से अंत तक क्लोरोप्लास्ट में होती है। क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक पाए जाते है। चूंकि ये अधिकांशतः पौधों की पत्तियों में पाए जाते है, इसलिए पतियों को प्रकाश संश्लेशी अंग कहा जाता है। Q3 :- प्रकाश संश्लेषण क्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें। Ans :-   Q4:- प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए आवश्यक घटक या पदार्थ कौन कौन से है? Ans:- प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक घटक या पदार्थ निम्नलिखित है--- पर्णहरित या क्लोरोफिल कार्बन- डाई- ऑक्साइड जल और सूर्य प्रकाश Q5:- मृतजीवियों का प्रकृति में क्या महत्व है? Ans:-  मरे हुए जन्तुओ एवम पेड़ पौधों से पोषण प्राप्त करने व...

Cell or battery

सेल या बैटरी सेल (cell):-  सेल एक ऐसी युक्ति है जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है। बैटरी (Battery):-  सेलों के समूह को बैटरी कहा जाता है। एक सेल से उतना emf प्राप्त नही होता जितनी कि आवश्यकता होती है। इसलिए सेलों को संयोजित कर अधिक emf या विभवांतर प्राप्त किया जाता है। सेलों के इस प्रकार के संयोजन को ही बैटरी कहा जाता है। सेल के प्रकार (kinds of cell):- सेल दो प्रकार के होते है- प्राथमिक सेल ( primary cell) द्वितीयक सेल ( secondary cell) प्राथमिक सेल:-  ऐसा सेल जिसे पुनः आविष्ट (charge) नही किया जा सकता है उसे प्राथमिक सेल कहते है। प्राथमिक सेल में पदार्थ की रासायनिक क्रियाशीलता के बल पर विद्युत ऊर्जा प्राप्त की जाती है। जबतक पदार्थ की क्रियाशीलता कायम रहती है, तबतक सेल कार्य करता है। उदाहरण:- लेकलांचे सेल (शुष्क सेल), गल्वेनी सेल, आदि शुष्क सेल ( dry cell):-