पोषण : नोट्स
जैव प्रक्रम : पोषण चैप्टर 1 , Biology 10th class vvi questions
Q1:- जीवों के लिए पोषण क्यों अनिवार्य है?
Ans:- जीवों में जैविक क्रियाओं के संचालन , वृद्धि, टूट-फुट की मरम्मत आदि के ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इन ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जीवों में पोषण आवश्यक है।
Q2:- पतियों को प्रकाश संश्लेशी अंग क्यों कहा जाता है?
Ans :- प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया आदि से अंत तक क्लोरोप्लास्ट में होती है। क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक पाए जाते है। चूंकि ये अधिकांशतः पौधों की पत्तियों में पाए जाते है, इसलिए पतियों को प्रकाश संश्लेशी अंग कहा जाता है।
Q3 :- प्रकाश संश्लेषण क्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें।
Ans :-
Q4:- प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए आवश्यक घटक या पदार्थ कौन कौन से है?
Ans:- प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक घटक या पदार्थ निम्नलिखित है---
- पर्णहरित या क्लोरोफिल
- कार्बन- डाई- ऑक्साइड
- जल और
- सूर्य प्रकाश
Q5:- मृतजीवियों का प्रकृति में क्या महत्व है?
Ans:- मरे हुए जन्तुओ एवम पेड़ पौधों से पोषण प्राप्त करने वाले जीवों को मृतजीवी कहा जाता है। जैसे बैक्टीरिया, कवक, इत्यादि। मृतजीवी मृत जीवों के शरीर को अपघटित कर उन्हें उनके मूल तत्वों में बदल देते है जिससे प्रकृति में विभिन्न चक्र चलते है। जैसे कार्बन चक्र, नाइट्रोजन चक्र इत्यादि। इन्ही चक्रो के चलने से प्रकृति में पदार्थो की निरंतरता बानी रहती है। इस प्रकार हम कह सकते है कि मृतजीवियों का प्रकृति में विशेष महत्व है।
Q6:- भोजन के पाचन से आप क्या समझते है?
Ans:- आहारनाल मे विभिन्न एन्जाइमों की सहायता से भोजन के बड़े बड़े अणुओं को छोटे छोटे अणुओं में तोड़ने की प्रक्रिया को भोजन का पाचन कहा जाता है। भोजन के पाचन क्रिया में बड़े कार्बनिक यौगिक टूटकर छोटे छोटे यौगिकों में बदल जाते है जिसे जीव आसानी से उपभोग कर पाते है।
Q7:- दंत प्लवक से क्या समझते है?
Ans:- दाँत सही तरीके से साफ नही करने पर भोजन के कण मसूढ़ों के नजदीक चिपके रा जाते है जो बाद में कठोर हो जाते है।इन्ही कठोर परत को डांट प्लवक कहते है।
Q8: जठर रस के कार्यों का वर्णन करें?
Ans:- अमाशय की कोशिकाओं द्वारा स्रावित रस को जठर रस कहा जाता है। इसमें HCl, पेप्सिन तथा म्यूकस होता है। जठर रस के निम्नलिखित कार्य है.....
- भोजन को अम्लीय बनाना
- भोजन में आये कीटाणुओं का नाश करना
- अमाशय की दीवारों को सुरक्षित करना
- प्रोटीन के पाचन की शुरुआत करना
Q9:- पीत रस का क्या कार्य है?
Ans:- पीत रस के निम्नलिखित कार्य है....
- अमाशय से आये अम्लीय भोजन को क्षारीय बनाना और
- वसा का पायसीकरण एवं विखंडन करना
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें