Scalar and Vector
Scalar and Vector अदिश और सदिश, Chapter 2 physics,11th class भौतिक राशियों को मुख्यतः दो वर्गों में बंटा गया है:- अदिश राशियाँ (Scalar quantities) सदिश राशियाँ (Vector quantities) अदिश राशियाँ (Scalar quantities):- जिन राशियों को पुर्णतः व्यक्त करने के लिए केवल इनके परिमाण की आवश्यकता होती है उसे अदिश राशियाँ (Scalar quantities) कहते है। जैसे द्रव्यमान, टप, आवेश, समय इत्यादि अदिश राशियों की विशेषताएँ इसमें केवल परिमाण होता है। इसमें दिशा नही होती है। यदि दिशा होती भी है तो इसका कोई प्रभाव इसपर नही पड़ता है। ये साधारण बीजगणित के नियमों का पालन करता है। इसे व्यक्त करना आसान होता है। सदिश राशियाँ ( Vector quantities):- जिन राशियों को पुर्णतः व्यक्त करने के लिए इनके परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है उसे सदिश राशियाँ (Vector quantities) कहते है। जैसे विस्थापन, वेग, त्वरण, बल, संवेग इत्यादि। सदिश राशियों की विशेषताएँ इसमे परिमाण के साथ साथ दिशा भी होती है। दिशा परिवर्तन का प्रभाव इसपर पड़ता है। ये सामान्य बीजगणित के नियमो का पालन नही करता है बल्...