संदेश

10th Class लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नियंत्रण एवं समन्वय

चित्र
पाठ 5. नियंत्रण एवं समन्वय जीवविज्ञान वर्ग 10 के ch5 के महत्वपूर्ण प्रश्न Q1. नियंत्रण एवं समन्वय से आप क्या समझते है? Ans:- हमारा शरीर असंख्य कोशिकाओं से बना है। इनकी संरचना एवं कार्य भिन्न भिन्न होते है। इन कार्यों को एक साथ मिलकर तथा आवश्यकता के अनुसार करने की प्रक्रिया को नियंत्रण एवं समन्वय कहते है। दूसरे शब्दों, शरीर के सभी अंगों एवम अंगतंत्रो का तालमेल के साथ कार्य करना ही नियंत्रण एवं समन्वय कहते है। Q2.नियंत्रण एवं समन्वय क्यों जरूरी है? Ans:- जैव कार्यों के सफल संचालन के लिए सभी जीव के अंगों एवं अंगतंत्रो का समन्वय तथा नियंत्रण जरूरी है। Q3.सजीवों में नियंत्रण एवं समन्वय कितने प्रकार से होता है? Ans:- सजीवों में नियंत्रण एवं समन्वय दो प्रकार से होता है:- तंत्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय तथा रासायनिक नियंत्रण एवं समन्वय  पेड़- पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय  केवल रासायनिक होता है जबकि जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय  रासायनिक तथा तंत्रिकीय दोनो होता है। Q4 पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय किस प्रकार  होता है? Ans:- पौधों में नियंत्रण एवं स...