Respiration श्वसन
श्वसन 10th क्लास नोट्स और vvi प्रश्न
Q1. श्वसन किसे कहते है?
Ans:- वह जैव प्रक्रिया जिससे जीवों में ऊर्जा की उत्पत्ति होती है उसे श्वसन कहते है। इस क्रिया में ऑक्सीजन और ग्लूकोस का उपयोग होता है तथा कार्बन-डाई-ऑक्साइड तथा ATP का निर्माण होता है।
Q2. सम्पूर्ण कोशिकीय श्वसन कितने चरणों या अवस्थाओं में पूर्ण होता है?
Ans:- सम्पूर्ण कोशिकीय श्वसन दो चरणों मे पूर्ण होता है:-
- अवायवीय श्वसन:- इस चरण में ऑक्सीजन की आवश्यकता नही होती है तथा इसमें ग्लूकोस का विखंडन पायरुवेट में होता है साथ ही थोड़ी मात्रा में ऊर्जा ATP के रूप में उत्पन्न होती है।
- वायवीय श्वसन:- इस चरण में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इस चरण में पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण होता है।
Q3. किण्वन किसे कहते है?
Ans सूक्ष्मजीवों जैसे यीस्ट आदि से उत्पन्न एंजाइम द्वारा बड़े कार्बनिक यौगिकों का छोटे छोटे यौगिकों में तोड़ने की क्रिया को किण्वन कहते है। किण्वन क्रिया द्वारा ही पायरुवेट ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में एथनॉल तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड में बदल जाता है।
Q4.पायरुवेट के विखंडन के विभिन्न पथों को आरेख द्वारा दर्शाये ।
Ans पायरुवेट के विखंडन के विभिन्न पथ निम्नलिखित है:-
Q5.सम्पूर्ण श्वसन की प्रक्रिया को समीकरण से दर्शाएँ।
Ans:- सम्पूर्ण श्वसन की प्रक्रिया को समीकरण निम्नलिखित है:-
Q6.लगातार दौड़ने से व्यक्ति की पेशियों में दर्द क्यों होता है?
Ans:- ऑक्सीजन के अभाव में हमारी पेशियों में पायरुवेट से लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है । पेशी कोशिकाओं में अधिक मात्रा में लैक्टिक अम्ल के संचय से दर्द होने लगता है।यही कारण है कि लगातार दौड़ने से व्यक्ति की पेशियों में दर्द होता है।
Q7. श्वासनली या ट्रैकिया क्या है?
Ans:- श्वासनली या ट्रैकिया एक श्वसन अंग है जो कीटों, जैसे टिड्डा तथा तिलचट्टा आदि में पाया जाता है। यह शरीर के भीतर स्थित अत्यंत शाखित, हवा- भारी नलिकाएं है जो एक ओर सीधे ऊतकों के संपर्क में होती हैं तथा दूसरी ओर शरीर की सतह पर श्वासरंध्र नमक छिद्रों के द्वारा खुलती है।
Q8.ATP क्या है?
Ans:- ATP समस्त जैव कोशिकाओं में रासायनिक ऊर्जा का सार्वजनिक वाहक है।
Q9. ग्लूकोस को कोशिकीय ईंधन क्यों कहा जाता है?
Ans:- ATP के उत्पादन के लिए कोशिका मुख्यतः ग्लूकोस का उपयोग करती है, इसलिए ग्लूकोस को कोशिकीय ईंधन कहा जाता है।
Q10. एककोशिकीय जीवों में गैसों का आदान प्रदान कैसे होता है?
Ans:- एककोशिकीय जीवों, जैसे अमीबा, पैरामीशियम इत्यादि में श्वसन गैसों का आदान प्रदान कोशिका झिल्ली से विसरण द्वारा होता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें