उत्सर्जन
Chapter 4, Biology 10th class
VVI and Board Model questions for board exam 2021
Q1. उत्सर्जन किसे कहते है?
Ans:- जीवों के शरीर से उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन को उत्सर्जन कहते है।
Q2. उत्सर्जी पदार्थ किसे कहते है?
Ans :- पेड़ पौधों तथा जंतुओं के शरीर मे उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप बने हानिकारक अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जी पदार्थ कहते है। जंतुओं के शरीर मे बननेवाला प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ कार्बन डाई ऑक्साइड , अमोनिया, यूरिया, तथा यूरिक अम्ल है, जबकि पेड़ पौधों के शरीर मे बननेवालाआ प्रमुख उत्सर्जी पदार्थ गोंद, रेजिन, टैनिन इत्यादि है।
Q3 प्रमुख उत्सर्जी अंग का नाम बतायें।
Ans:- मनुष्य तथा समस्त वर्टिब्रेटा उपसंघ के जंतुओं में प्रमुख उत्सर्जी अंग वृक्क अर्थात किडनी होता है। किडनी से सम्बंधित अन्य रचनाये है मूत्रवाहिनी, मूत्राशय,तथा मूत्रमार्ग जो उत्सर्जन में सहायता करती है।
Q4.वृक्क के बाहरी संरचना बतायें।
Ans :-प्रत्येक मनुष्य में एक जोड़ा वृक्क होता है जो उदरगुहा के पृष्ठीय देहभीति से सटे होते है। प्रत्येक वृक्क ठोस , गहरे-लाल रंग का होता है।इसका आकार सेम के बीज के समान होता है। यह लगभग 10cm लंबा, 5-6cm चौड़ा तथा 2.5-4cm मोटा होता है।वृक्क की बाहरी सतह उन्नतोदर (उत्तल) तथा नतोदर (अवतल) होता है।
Q5.वृक्क की आंतरिक संरचना का वर्णन करें।
Ans:- प्रत्येक वृक्क बाहर से संयोजी ऊतक तथा अरेखित पेशियों से बन एक पतले कैप्सूल से ढँका होता है। प्रत्येक वृक्क में एक बाहरी प्रांतस्थ भाग तथा एक भीतरी अंतस्थ भाग होता है। यह 15-16 पिरामिड जैसी रचनाओं से बना होता है जिसे वृक्क शंकु कहा जाता है । प्रत्येक वृक्क शंकु नेफ्रॉन या वृक्क नलिकाओं से बना होता है।
Q6. नेफ्रॉन क्या है?
नेफ्रॉन वृक्क की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है। नेफ्रॉन सुक्ष्म, लंबी, कुंडलित नलिकाएँ होती है।
Q7 नेफ्रॉन का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनायें।
Ans:- प्रत्येक वृक्क में लगभग 1000000 वृक्क नलिकाएँ या नेफ्रॉन होते है। प्रत्येक नेफ्रॉन का आरंभ प्याले जैसी रचना बौमेन सम्पुट से होता है। बोमेन सम्पुट में रक्त केशिकाओं का जाल होता है जिसे केशिका गुच्छ या ग्लोमेरुलस कहा जाता है। ग्लोमेरुलस तथा बोमेन सम्पुट को सम्मिलित रूप से मलपिगीयन कोष कहा जाता है। मैलपिगियन कोष से एक कुंडलित नलिका जुड़ी होती है। इस नलिका का दूसरा छोड़ संग्राहक नली से जुड़ा होता है।
Continue........

sir 12th ka v
जवाब देंहटाएं