INCOMPLETE DOMINANCE
परिभाषा :- जब विपरीत जोड़ों के गुणों में एक लक्षण दुसरे लक्षण के ऊपर अपूर्ण प्रभाव दिखाता है, तो इस घटना को अपूर्ण प्रभाविता (Incomplete Dominance ) कहा जाता है |
व्याख्या :- मेंडल के अनुसार जब दो विपरीत लक्षण एक साथ आते है , तो उनमे से एक गुण अपना प्रभाव दर्शाता है ,लेकिन दूसरा अपना प्रभाव नहीं दिखाता है ;अर्थात एक गुण प्रभावी होता है जबकि दूसरा गुण अप्रभावी होता है | इसे प्रभाविता का नियम कहा जाता है | लेकिन अपूर्ण प्रभाविता में दोनों में से कोई भी लक्षण न तो पूर्ण प्रभावी होते है ,और न ही पूर्ण अप्रभावी अर्थात दोनों एक दुसरे पर अपूर्ण प्रभाव दर्शाते है |
उदहारण :- गुल अब्बास या मिराबिलिश जलापा (Mirabilis Jalapa ) में अपूर्ण प्रभाविता देखने को मिलता है |जब मिराबिलिश जलापा के लाल और सफ़ेद फूल वाले पौधे को क्रॉस कराते है, तो F1 पीढ़ी में फूलो का रंग न तो लाल होता है, और न ही सफ़ेद ; बल्कि सभी फूल गुलाबी रंग के होते है | F2 पीढ़ी में इनका Genotypic Ratio और Phenotypic Ratio (लाल : गुलाबी : सफ़ेद ) दोनों समान होते है और यह अनुपात 1:2:1 का होता है जबकि मेंडल के अनुसार इनका Genotypic Ratio और Phenotypic Ratio क्रमशः 1:2:1 तथा 3:1 होना चाहिए |
इस उदहारण से ये पता चलता है कि समयुग्मजी स्थिति (Homozygous condition) में प्रभावी लाल (RR) और अप्रभावी सफ़ेद (rr) ऐलिल अपने लक्षण को व्यक्त करते है लेकिन विषमयुग्मजी स्थिति ( Heterozygous Condition ) में यानि F2 पीढ़ी (Rr) में प्रभावी लक्षण पूर्ण रूप से व्यक्त नहीं हो पाता |

5.अलैंगिक जनन
12. भारतीय संविधान की प्रस्तावना का अर्थ
6. राष्ट्रीय मतदाता दिवस
7. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में अंतर
8. आर्मी दिवस
You may see these also.....
9. "Bharat is my home" Summary
9. "Bharat is my home" Summary
10. Poem "Snake" Summary
11. Poem "Sweetest love, I do no how" summary
12. भारतीय संविधान की प्रस्तावना का अर्थ
;
Nice jankari
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएं