Asexual Reproduction
जीवों में जनन
Biology 12th class NCERT
जीवों में जनन
पृथ्वी पर लाखों प्रकार के जीव जंतु निवास करते है । ये जीव जंतु जन्म लेते है और एक निश्चित समय तक जीवित रहते हैं और इसके बाद इनकी मृत्यु हो जाती है।
जीवन अवधि या जीवन काल (life span) :- किसी जीव के जन्म से लेकर उसके प्राकृतिक मृत्यु तक के अवधि को जीवन काल कहते है । जैसे तोता का जीवन काल 140 वर्ष होता है।
जनन (reproduction) :- वह जैविक क्रिया जिसमे जीव अपने जैसे संतति उत्पन्न करते है उसे जनन या प्रजनन कहते है ।
जनन की आवश्यकता (necessity of reproduction) :- जनन एक महत्वपूर्ण जैविक क्रिया है। पृथ्वी पर जीवन बनाये रखने के लिए जनन बहुत ही जरूरी है । जनन द्वारा ही जीव अपने वंश को पृथ्वी पर कायम रखने में सक्षम होते हैं। यदि जनन की क्रिया नही होगी तो पृथ्वी जीवन विहीन हो जायेगा।
जनन के प्रकार (modes of reproduction):- जनन की दो विधियां है -
1. अलैंगिक जनन (Asexual reproduction)
2. लैंगिक जनन ( sexual reproduction)
अलैंगिक जनन (Asexual reproduction) :- जनन की वह विधि जिसमें केवल एक ही जीव (जनक) भाग लेेता है उसेे अलैंगिक जनन (Asexual reproduction) कहते है। सूक्ष्मजीवों तथा सरल जीवों में इस प्रकार का जनन होता है।
अलैंगिक जनन की विशेषतायें (charecteristics of asexual reproduction):-
अलैंगिक जनन की विशेषतायें (charecteristics of asexual reproduction):-
- जनन की इस विधि में केवल एक ही जनक भाग लेता है ।
- इसमे केवल कायिक कोशिका भाग लेते है।
- इसमे समसूत्री कोशिका विभाजन (mitosis cell division) होता है।
- इसमें कोई विभिन्नता उत्पन्न नही होती है।
- यह केवल सरल जीव जंतुओं में होता है।
- इससे उत्पन्न संतति एकपुंज या clone होते हैं।
- इससे अधिक संख्या में संतति उत्पन्न होते है।
- यह जनन की एक सरल विधि है।
अलैंगिक जनन की विधियां (Modes of Asexual reproduction):-
- द्विखण्डन (Binary fission )
- मुकुलन(Budding)
- बीजाणु जनन
- कायिक प्रवर्धन
- द्विखण्डन (Binary fission ):- अलैंगिक जनन की वह विधि जिसमे किसी जीव का केेन्द्रक और कोशिकाद्रव्य
Nice sir
जवाब देंहटाएं