SURFACE CHEMISTRY : ADSORPTION
पृष्ठीय रसायन ( SURFACE CHEMISTRY ):-
पृष्ठीय रसायन या भूतल रसायन भौतिक और रासायनिक घटनाओं का अध्ययन है जो दो इंटरफ़ेस में संपन्न में होता है जिसमें ठोस - तरल इंटरफेस, ठोस गैस इंटरफेस, ठोस निर्वात इंटरफेस, और द्रव - गैस इंटरफेस शामिल हैं। इसमें सतह रसायन विज्ञान और सतह भौतिकी के क्षेत्र शामिल हैं । कुछ संबंधित व्यावहारिक अनुप्रयोगों को सतह इंजिनीरिंग के रूप में वर्गीकृत किया गया है । विज्ञान इस तरह के विषम कटैलिसिस जैसी अवधारणाओं को शामिल करता है ,अर्धचालक उपकरण निर्माण, ईंधन कोशिकायें ,
अधिशोषण (ADSORPTION) :-
ठोस पदार्थ के संपर्क में आने वाले द्रव या गैस के अणु ठोस पदार्थ के पृष्ठ की और आकर्षित होकर उससे चिपक जाते है तो इस घटना को अधिशोषण कहते है | जैसे जब किसी ठोस के महीन चूर्ण को किसी गैस में मिला दिया जाता है तब गैस के अणु तब गैस के अणु ठोस पदार्थ के पृष्ठ पर अधिशोषित हो जाते है | इससे गैस का दाब पहले से कम हो जाता है |
अधिशोषित प्रावस्था (ADSORBED PHASE) :-
ठोस पदार्थ पर चिपकने वाला पदार्थ अधिशोषित प्रावस्था कहलाता है | जैसे उपरोक्त उदहारण में गैस अधिशोषित प्रावस्था कहलाता है |
अधिशोषक (ADSORBENT) :-
जिस ठोस पदार्थ के पृष्ठ पर अधिशोषण की क्रिया होती है उसे अधिशोषक कहते है | जैसे उपरोक्त उदहारण में ठोस पदार्थ अधिशोषक है |
अधिशोषण के कुछ उदहारण :-
- जब चारकोल के चूर्ण को मेथिलीन ब्लू के तनु विलयन में डालकर हिलाया जाता है तब विलयन का रंग फीका हो जाता है | इसका कारण यह है की रंग का कुछ भाग चारकोल के पृष्ठ पर अधिशोषित हो जाता है |
- सिलिका जेल जलवाष्प को अधिशोषित कर लेता है |
- चारकोल के पृष्ठ पर एसिटिक अम्ल और आयोडीन भी अधिशोषित हो जाते है |
अवशोषण ( ABSORPTION ):-
अवशोषण भी एक अधिशोषण की तरह एक क्रिया है किन्तु इसमें द्रव या गैस के अणु ठोस पदार्थ के अंदर तक प्रवेश कर जाते है | जैसे जब अमोनिया गैस कली चुना से प्रवाहित किया जाता है तब अमोनीया गैस कलिचूना में अवशोषित हो जाते है |
ये भी देखें…वाष्प दाब एवं रॉवल के नियम
ये भी देखें…वाष्प दाब एवं रॉवल के नियम
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें