Inter exam 2020 : बिहार बोर्ड ने किए महत्वपूर्ण परिवर्तन

Inter exam 2020 : बिहार बोर्ड ने किए महत्वपूर्ण परिवर्तन
बिहार बोर्ड 2020 के मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा के पैटर्न में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं। अगली परीक्षा से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में भी विकल्प रहेंगे। यह घोषणा बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने की। बताया कि विद्यार्थियों से लिये गये फीडबैक पर यह सुविधा दी जा रही है। 


👍👍 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में बदलाव नहीं : बोर्ड की ओर से दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड द्वारा 2019 से दीर्घ उत्तरीय और शॉटटाइप प्रश्नों में अथवा को हटाया गया था। इसके बदले दीर्घ उत्तरीय में 100 फीसदी विकल्प और लघु उत्तरीय में 75 फीसदी विकल्प वाले प्रश्न देने की व्यवस्था शुरू की गयी थी।

इन्हें भी देखें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में अंतर

आर्मी दिवस


भारतीय संविधान की प्रस्तावना का अर्थ


ऐसा होगा नया परीक्षा पैटर्न  
👌👌👌 100 अंक वाले विषय : इसमें 50 सवाल वस्तुनिष्ठ होते थे, अब 60 होंगे। इनमें 50 का जवाब देना होगा। 


👌👌👌70 अंक वाले विषय : पहले 35 सवाल वस्तुनिष्ठ होते थे लेकिन अब 42 होंगे। इनमें जवाब 35 सवालों का ही देना होगा। 


👌👌👌50 अंक वाले विषय : पहले 25 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते थे लेकिन अब 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। लेकिन, जवाब 25 सवालों का ही देना होगा।


नोट : अगर कोई विद्यार्थी सारे वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देगा तो कोई फायदा नहीं होगा। ऐसी स्थिति में ओएमआर पर ऊपर से 50 फीसदी जवाब को ही मान्य माना जायेगा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bharat is My Home Summary

पदार्थों का परिवहन

उत्सर्जन

INCOMPLETE DOMINANCE

Mendel`s Laws Of Inheritance

Codominance